BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छात्रों ने लगाया जय श्रीराम का नारा, हुए सस्पेंड

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in समाचार
छात्रों ने लगाया जय श्रीराम का नारा, हुए सस्पेंड
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर:  झारखंड  के जमशेदपुर  शहर में जय श्रीराम  का नारा लगाने पर 17 स्कूली छात्रों को निलंबित करने का मामला सामने आया है. यह घटना बिष्टुपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल की है. खबर के मुताबिक मंगलवार को 12वीं के छात्रों के एक ग्रुप  ने खेल-खेल में जयश्री राम का नारा स्कूल कैंपस में लगाया. जब इसकी जानकारी प्रिंसिपल एल पीटरसन और अन्य सदस्यों को मिली, तो आनन-फानन में अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई. और नारा लगाने वाले छात्रों को पांच दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया. इस दौरान उन्हें स्कूल नहीं आने की हिदायत दी गई.

जिला शिक्षा अधीक्षक से शिकायत 

मामले की जानकारी मिलते ही समाजसेवी अंकित आनंद और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) नेता अप्पू तिवारी ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक से की. शिकायत में कहा गया कि स्कूल प्रबंधन ने छात्रों पर कार्रवाई कर हिंदुओं की धार्मिक भावना से खिलवाड़ किया है. जय श्रीराम का नारा लगाने पर कार्रवाई करना अनुचित है लिहाजा स्कूल पर कार्रवाई होनी चाहिए.

जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है. इस सिलसिले में नियम के मुताबिक कार्रवाई होगी. वहीं स्कूल के प्रिंसिपल एल पीटरसन का कहना है कि स्कूल कैंपस में इसी तरह के नारे के कारण पहले एमएनपीएस में विवाद हो चुका है. हम यहां कोई विवाद नहीं चाहते हैं. इसलिए बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए उन्हें स्टडी लीव पर भेजा गया है. इन बच्चों की परीक्षा आगामी एक अक्टूबर से है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इमरजेंसी में ‘112’ डायल करने की सुविधा आज से दिल्ली में शुरू

Next Post

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का झारखंड दौरा स्थगित

Next Post
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का झारखंड दौरा स्थगित

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का झारखंड दौरा स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d