रांची: नेशनल पुलिस मिशन ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेबलपमेंट न्यू दिल्ली के तत्वावधान में एसएसपी रांची के निर्देश पर रांची जिले के चयनित विद्यालयों में 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र छात्राओं के लिए अपराध, ट्राफिक, थाना का कार्य इत्यादि कानून के जानकारी के उद्देश्य से स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पिठौरिया पुलिस के द्वारा विद्यार्थियों को थाना का विजिट कराया गया.
मौके पर मौजूद पिठौरिया थाना के एसआई विनय कुमार यादव ने छात्र छात्राओं को कानून से संबंधित जानकारियां दी साथ ही थाना के कार्य के बारे जानकारी दी.
मौके पर प्रभारी थाना प्रभारी विनय राम, जेएसआई नीरज कुमार, सुधांशू कुमार, अखिलेश ठाकुर, शिक्षिका शुष्मा कुमारी मौजूद रही.

