BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विद्यार्थी आधुनिक यंत्रों के सहयोग से समझेंगे विज्ञान के रहस्यमयी दुनिया को

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in Uncategorized
विद्यार्थी आधुनिक यंत्रों के सहयोग से समझेंगे विज्ञान के रहस्यमयी दुनिया को
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त श्री आदित्य रंजन के प्रयास से जिले के 2 विद्यालयों यथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सदर प्रखंड, चाईबासा और एकलव्य मॉडल हाई स्कूल, तोरसिंदरी स्थित प्रयोगशाला के आधुनिकीकरण के लिए विज्ञान प्रयोगशाला यंत्र उपलब्ध करवाया गया है जिससे वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को हाथों से व्यवहारिक रूप से विज्ञान सीखने की गुणवत्ता में सुधार आएगा ज्ञात हो कि विगत कुछ दिन पूर्व उक्त दोनों विद्यालयों का उप विकास आयुक्त के द्वारा दौरा किया गया था, जिसमें उन्होंने पाया कि विद्यालय के प्रयोगशाला को अपग्रेड करने की आवश्यकता है तथा प्रयोगशाला में जो उपकरण है वह भी सही स्थिति में नहीं हैं एवं विभिन्न आधुनिक उपकरणों का प्रयोगशाला में अभाव था जो विज्ञान विषय की बुनियादी समझ रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं
इस संबंध में उप विकास आयुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विज्ञान सीखने की दिशा में विद्यालय में संसाधनों को बढ़ाना है और अधिक से अधिक छात्रों को भविष्य के अध्ययन के लिए विज्ञान विषय का चयन करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि सीखने के साथ-साथ बेहतर समझ के लिए इन उपकरणों और मॉडल को पेश करके छात्र छात्राओं के बीच विज्ञान के डर को समाप्त किया जा सकता है तथा प्रयोग आधारित शिक्षण दृष्टिकोण के भय को भी दूर किया जा सकता है। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित रहे और जिले के छात्र छात्राओं को भविष्य के अध्ययन के लिए विज्ञान विषय को चुनने हेतु आकर्षित करें.।
उक्त दोनों विद्यालयों में निम्न सामग्रियों की की गई है आपूर्ति
दोनों विद्यालयों में तैयार मॉडल के साथ विभिन्न विज्ञान उपकरण जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित है उपलब्ध करवाए गए हैं यथा डीएनए, फ्लावर, मोटर, डायनेमो, इलेक्ट्रिसिटी, वेव एंड मोशन, सोलर किट, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किट, लाइट एंड ऑप्टिक्स किट, सोलर सिस्टम, ह्यूमन स्केल्टेन, मैथमेटिकल इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, रॉक्स, एलॉयज, मिनिरल्स, मेटल्स, ओरेस, ह्यूमन टोरो के मॉडल छात्रों के सीखने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए चुंबकीय किट, मानव नेत्र, मानव ह्रदय, मानव लीवर, वाल्टमीटर, गोल्वेनोमीटर, मानव भ्रूण विज्ञान सेट, माइक्रोस्कोप, स्लाइड्स, टेस्टबुल्टेस, ऑप्टिकल बैंच, पोटेंशियोमीटर, मल्टीमीटर सोलनॉइड और कई उपकरण विद्यालयों को उपलब्ध करवाए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुप्पी तोड़ो-स्वस्थ रहो कार्यक्रम का समापन, किशोरियों को दी गयी जानकारी

Next Post

जमशेदपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की

Next Post
जमशेदपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की

जमशेदपुर में महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d