रांची : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के सवालों से तिलमिला गई है. कांग्रेस पार्टी के पास सवालों का कोई जवाब नहीं. कांग्रेस को जहां जहां मौका मिला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी. खान, खनिज ,खजाना सब लूटा।देश की सीमाएं छोटी की,एकता अखंडता पर लगातार चोट किए इसीलिए सवालों से घिरी कांग्रेस के नेता निरर्थक और बेतुकी बयानबाजी कर रहे.
उन्होंने कहा यही कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री केयर फंड का हिसाब मांग रही थी,और जब पन्ने पलटे गए तो इनकी नींद उड़ गई.
श्री वर्मा ने कहा कि सरकार के पाई पाई की रखवाली जनता है.सबसे बड़ी ऑडिटर जनता है. जनता को कांग्रेस पार्टी बताए कि प्रधानमंत्री केयर फंड का तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन को 100करोड़ क्यों दिए,इसका उपयोग किस कार्य में हुआ? कांग्रेस पार्टी और चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी में क्या रिश्ता है?जवाहर भवन जैसे कीमती जमीन को राजीव गांधी फाउंडेशन को कैसे और क्यों बेमियादी लिज पर दिया गया?
उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस की सच्चाई उजागर हो रही.इस पार्टी के नेताओं को देश की सुरक्षा की चिंता नहीं बल्कि एक परिवार की सुरक्षा और मान प्रतिष्ठा की चिंता है.

