BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘सबसे ताकतवर’ विमान उड़ाएंगी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in समाचार
‘सबसे ताकतवर’ विमान उड़ाएंगी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के ‘डोर्नियर सर्विलांस’ विमान को उड़ाएंगी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी. इतना ही नहीं सब लेफ्टिनेंट शिवांगी पहली नौसैनिक महिला पायलट बन गईं हैं.भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. शिवांगी कोच्चि नौसेना बेस में तैनात हुई हैं.

नौसेना में महिला पायलट नियुक्त होने पर शिवांगी ने कहा- मैं बहुत लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी और आखिरकार यह मौका आ ही गया. इसलिए यह एक शानदार पल है. मैं अपने प्रशिक्षण के तीसरे चरण को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं.

नौसेना के मुताबिक, सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) का 27वें एनओसी कॉर्स में प्रवेश लिया था और पिछले साल जून में केरल के ऐझीमाला स्थित इंडियन नेवल अकादमी में अपनी कमीशनिंग पूरी कर ली थी. शिवांगी ने करीब डेढ़ साल तक पायलट का परीक्षण लिया, जिसके बाद दो दिसंबर को शिवांगी को नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ.

कोच्चि स्थित नौसेना की दक्षिणी कमान में सैन्य परंपरा के अनुरूप शिवांगी को पायलट के तौर पर शामिल किया गया. बता दें कि हर साल चार दिसंबर को नौसेना अपना स्थापना दिवस मनाती है. ये स्थापना दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय नौसेना की बड़ी और निर्णायक कार्रवाई में विजय के तौर पर मनाया जाता है.

48वें स्थापना दिवस से पहले भारतीय नौसेना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पहली महिला पायलट नियुक्त किया. शिवांगी उस ‘डोर्नियर सर्विलांस’ विमान को उड़ाएंगी, जो समुद्र में देश की समुद्री सीमाओं की निगरानी करता है.

वर्तमान में नौसेना में करीब 70 हजार नौसेनिक और अधिकारी अपनी सेवा दे रहे हैं. लेकिन महिलाओं की संख्या केवल 400 है. अभी तक नौसेना में महिलाएं प्रशासन, कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग, एजुकेशन इत्यादि ब्रांच में ही थी,अब कॉकपिट के दरवाजे भी खुल गए हैं. लेकिन महिलाएं अभी भी युद्धपोत पर नहीं तैनात की जा सकती हैं, लेकिन वायुसेना ने महिलाओं को कॉम्बेट रोल दे दिया. आपको बतां दें की वायुसेना की तीन महिला पायलट फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही निगरानी

Next Post

दूसरा चरण : बन्ना, कुंदन, बंधु, धान, दशरथ, समीर सहित 67 उम्मीदवारों पर हैं आपराधिक मामले दर्ज

Next Post
दूसरा चरण : बन्ना, कुंदन, बंधु, धान, दशरथ, समीर सहित 67 उम्मीदवारों पर हैं आपराधिक मामले दर्ज

दूसरा चरण : बन्ना, कुंदन, बंधु, धान, दशरथ, समीर सहित 67 उम्मीदवारों पर हैं आपराधिक मामले दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d