Ranchi: सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष पारस नाथ मिश्रा ने गांधी नगर में 65 वर्षीय सरस्वती देवी की दीवार गिरने से मृत्यु होने पर परिवार वालो से मिल कर शोक व्यक्त किया . परिवार वालो को पारस नाथ मिश्रा ने ढाढ़स बढ़ाया और उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध कराया . पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि परिवार को हर तरह से संस्था द्वारा मदद किया जाएगा . दीवार गिरने से हुए मौत पर सरकार से भी अनुदान की मांग करेंगे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से करते है ताकि परिवार का भरण पोषण ठीक से हो सके . पारस नाथ मिश्रा के साथ रामशंकर सिंह , किशोर सिंह , शाकुन्तला देवी भी उपस्थित थी .


