BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे फरियादी, उपायुक्त के समक्ष सौंपा अपना आवेदन

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
उपायुक्त ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से किया रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:उपायुक्त  शशि रंजन के जनता दरबार में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंचे. करीब 3 घंटे तक चले जनता दरबार में ग्रामीण विभिन्न प्रकार के समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर आए थे. उपायुक्त के समक्ष उन्होंने अपने आवेदन को रखा जिसे उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र निष्पादित करने हेतु अग्रसारित किया.

हमीदगंज न्यू एरिया से पहुंची सीमा देवी तथा रीना देवी ने बताया कि वे सुभाष चौक मेदनीनगर पलामू के स्थाई निवासी हैं एवं करीब 70 वर्षों से भूमि एवं मकान में उनके पूर्वज रह रहे थे. सरकार द्वारा इसी भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भी उपलब्ध कराया गया था. पिछले कुछ दिनों से एक बड़े कारोबारी के द्वारा उनके जमीन पर पुलिस को भेजकर तथा पैसे के बल पर जबरन जमीन और घर नापने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने उपायुक्त से इस संदर्भ में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की. उपायुक्त श्री रंजन ने उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई करने हेतु अपर समाहर्ता को निर्देशित किया. वही स्टेशन रोड के कुछ दुकानदारों ने वहां चलाए जा रहे हैं अलमारी के कारखाने पर प्रदूषण फैलाने तथा सड़क को छेकने के बारे में उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया. उपायुक्त ने उनके आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु को सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया. 

वही चियांकी से पहुंचे धर्मेंद्र कुमार ने अपने परिवार एवं बच्चों का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने हेतु आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि  वे शारीरिक रूप से दिव्यांग है तथा उन्हें बार-बार जिला आपूर्ति कार्यालय का चक्कर लगाने में दिक्कत पैदा हो रही है. उपायुक्त ने शीघ्र कार्रवाई करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया. वही कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास केजी स्कूल परिसर की छात्राओं ने छात्रावास को पुनः खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि कोविड-19 के वजह से उनका छात्रावास बंद कर दिया गया था. उपायुक्त ने उनके आवेदन को जिला कल्याण पदाधिकारी को जांच उपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 

इसके अलावा जनता दरबार में अन्य मामले भी सामने आये,जिन्हें  उपायुक्त ने संबंधित विभाग को अग्रसारित करते हुए जांच के बाद मामले के निपटारे का निर्देश दिया.

जनता दरबार में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जा रहा था. इसके लिए उपायुक्त के कार्यालय वेश्म में कुर्सियों को दूरी पर रखा गया था साथ ही साथ अंदर जाने से पूर्व ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन से हाथों को सैनीटाइज कराया जा रहा था. आज के जनता दरबार में उपायुक्त जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के अलावा सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेताभ तथा एसमपीओ भास्कर कुमार मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से किया रवाना

Next Post

पेंशन पोर्टल में एंट्री के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर-कर्मी को मिला प्रशिक्षण

Next Post
उपायुक्त ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से किया रवाना

पेंशन पोर्टल में एंट्री के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर-कर्मी को मिला प्रशिक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d