रांची: लॉकडाउन के कारण खाने पीने के अभाव झेल रहे लोगों के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शहर में 14 जगहों पर खिचड़ी सेंटर शुरू कराया है. जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जायेगा.
सहाय ने बताया कि शहर के 14 मुहल्लों में खिचड़ी सेंटर बनाया जा रहा है. जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन तैयार कर गरीबों को खिलाया जायेगा.
कांग्रेस नेता सुनील सहाय ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई गरीब परिवार भूखा न रहे. इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से जरूरतमंदों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि नामकुम, धुर्वा, तुपुदाना, एचइसी के सेक्टर-2, सेक्टर-3, सिंह मोड़, हिनू, डोरंडा दर्जी मुहल्ला, कोकर, उपर चुटिया, लोवर चुटिया, गुदड़ी बाजार और हिंदपीढ़ी आदि स्थानों पर खिचड़ी सेंटर चलाया जा रहा है.

