रांची:- पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व प्रदेष कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म ने कांग्रेस नेता नियेल तिर्की के निधन पर शोक संवेदन प्रकट करते हुए कहा कि नियेल तिर्की के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि स्व0 तिर्की कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन की सेवा निःस्वार्थ भाव से की है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उक्त नेताओं ने झामुमो के साईमन मराण्डी के निधन पर भी शोक संवेदना प्रकट किया है.
