BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कश्मीर किसी के बाप की नहीं जो छीन ले: सुबोधकांत सहाय

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in Uncategorized
कश्मीर किसी के बाप की नहीं जो छीन ले: सुबोधकांत सहाय
Share on FacebookShare on Twitter

वृंदावन में  बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने आए सहाय ने कहा जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में लोगों की जुबान बंद करके सरकार अपनी सफलता का ढिढोरा पीट रही है, वह तरीका गलत है। कहा कि मोदी सरकार आरएसएस के एजेंडा को लागू कर रही है। कहा कि सरकार साफ करे कि आपको कश्मीरी चाहिए या फिर केवल कश्मीर का बार्डर चाहिए। पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय का कहना है कि कश्मीर किसी के बाप का नहीं जो भारत छीन ले। कांग्रेस ने कभी भी धारा 370 हटाने का विरोध नहीं किया। केवल इसके तरीके पर कांग्रेस ने अपना विरोध जताया है, जो आगे भी बना रहेगा। हम नया राज्य बनाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन मोदी सरकार ने इस प्रदेश को तीन भाग में बांट दिया। कहा कांग्रेस धारा 370 हटाने का कोई विरोध नहीं कर रही है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बताया कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा, बाबूलाल मरांडी, सिबू सोरेन और लालू यादव की राजद व कांग्रेस महागठबंधन बनाकर वामपंथ के साथ विधानसभा चुनाव लडऩे जा रहे हैं। जो कि झारखंड में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा है। पिछले चुनावों में महागठबंधन की करारी हार के सवाल पर कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर में दो सौ सीटों पर ईवीएम में गड़बड़ी कर भाजपा ने जीत दर्ज की, उससे उनके खुद के उम्मीदवार चौंक गए कि वे इतनी बड़ी जीत कैसे जीत गए। कहा अमेरिका में ट्रंप के चुनाव की पोल भी खुल रही है, ऐसे ही भारत में समय आने पर ईवीएम की गड़बड़ी उजागर होगी और नतीजे देश के सामने होंगे। इससे पूर्व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने सेवायत गोपी गोस्वामी के आचार्यत्व में ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, श्याम दुबे समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ई-रिक्शा का परिचालन हुआ बंद, तो होगा चक्का जाम

Next Post

मेरी कोई अघोषित संपत्ति नहीं : कार्ति चिदंबरम

Next Post
मेरी कोई अघोषित संपत्ति नहीं : कार्ति चिदंबरम

मेरी कोई अघोषित संपत्ति नहीं : कार्ति चिदंबरम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d