रांचीः ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग के प्रांगण में अध्यक्ष डॉ. एसबीपी. मेहता को विधानसभा चुनाव में विजयी होने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया.
सर्वप्रथम विद्यालय के हेड बॉय अद्वैत यादव एवं हेड गर्ल अरूणिमा बोस ने को तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया.
जूनियर विंग की प्राचार्या रश्मि बख्शी ने माननीय विधायक महोदय की उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित कर बधाई दी तथा अपने सम्बोधन में कहा कि शशिभूषण मेहता का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है, जिसके फलस्वरूप समाज की प्रगति भी हुई है.
विद्यालय के नन्हें बच्चों ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. शिक्षिका स्वप्ना मजूमदार एवं रश्मि रानी ने शशिभूषण मेहता के सम्मान में हिंदी एवं अंग्रेजी में अपने विचार प्रस्तुत किए. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी उन्हें बधाई दी.
विधायक शशिभूषण ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मविश्वास, कठिन परिश्रम एवं ईमानदारी के रास्ते पर चलकर ही सफलता प्राप्त किया जा सकता है.
उन्होंने बच्चों को मेडिकल, इंजीनियरिंग के अलावा सिविल सविर्सेज में जाने की भी प्रेरणा दी साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकाओं के कठिन प्रयास की सराहना की.

