BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय प्रबंध संस्थान रांची में समर प्लेसमेंट का सफल समापन

by bnnbharat.com
February 7, 2020
in Uncategorized
भारतीय प्रबंध संस्थान रांची में समर प्लेसमेंट का सफल समापन

भारतीय प्रबंध संस्थान रांची में समर प्लेसमेंट का सफल समापन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारतीय प्रबंध संस्थान रांची ने वर्ष 2019-21 में एमबीए और एमबीए-एचआर कार्यक्रम के लिए आज समर प्लेसमेंट पूरा कर लिया है. इस वर्ष 281 छात्र-छात्राओं की नियुक्ति लिए 125 कंपनियों की भागीदारी हुई है. एमबीए बैच के लिए औसत स्टाइपेंड में पिछले वर्ष की तुलना में 5.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह 95,696 है. एमबीए-एचआर बैच के लिए औसत स्टाइपेंड 1,00,171 है, जो 5.27 प्रतिशत बढ़ा हुआ है. एमबीए बैच के शीर्ष 25 प्रतिशत के लिए औसत स्टाइपेंड 1,92,509 रुपये है और एमबीए-एचआर बैच के शीर्ष 25 प्रतिशत के लिए औसत स्टाइपेंड 1,97,282 रुपये है.

छात्रों को मुख्यत: सेल्स एंड मार्केटिंग,फाइनेंस, ऑपरेशनस एंड जेनेरलमैनेजमेंट, आईटी एंड एनालिटिक्स, स्ट्रेटेजी एंड कंसल्टिंग और ह्यूमन रीसोर्स मैनेजमेंट के कार्यात्मक क्षेत्रों में इंटर्नशिप मिली है. इनमें से एमबीए के छात्रों को बिजनस डेवलपमेंट एंड स्ट्रेटेजी, कैंपेन मैनेजमेंट, इक्विटी रिसर्च, कॉर्पोरेट फाइनेंस,सप्लाई चैन मैनेजमेंट, ऑपरेशन एनालिटिक्स, स्ट्रेटेजिक सोर्सिंग, प्रोडक्ट एनालिस्ट और बिजनेस एनालिस्ट में विविध भूमिकाएं प्रदान की गई हैं. एमबीए-एचआर बैच के लिए इंडस्ट्रियल रिलेशंस,एचआर कंसल्टेंसी, एचआर एनालिटिक्स, टैलेंट एक्विजिसन्स और एचआर जेनेरलिस्ट के क्षेत्रों में इंटर्नशिप हैं.

गूगल, जेपी मॉर्गन चेस, केपजेमिनी, कामिन्स, डेलोइट, इमामी, बर्जर पेंट्स, एचपी,आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई लोंबार्ड, लार्सन एंड टुब्रो, रॉबर्ट बॉश, सैमसंग आरएंडडी, सदरलैंड ग्लोबल, टाटा स्टील, वैल्यूलेब्स, वेदांता और विप्रो कंजूमर आदि नियोक्ताओं ने संस्थान पर अपना विश्वास बनाए रखा. इन के अलावा 52 नियोक्ताओं ने पहली बार संस्थान के छात्रों को नियुक्ती का अवसर प्रदान किया है. डी.ई. शॉ, गोदरेज, फुजित्सु, वोल्वो, शेल, एशियन पेंट्स, मैक्स वेंचर्स, बजाज फिनसर्व, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एथेर एनर्जी, वेलस्पन, डसॉल्ट जैसे संगठनों ने अपने समर इंटर्नशिप कार्यक्रमों के लिए पहली बार भारतीय प्रबंध संस्थान रांची के छात्रों की भर्ती की है.

नियोक्ताओं द्वारा प्रदर्शित लगातार विश्वसनीयता संस्थान में ईमानदारी, कड़ी मेहनत और विनम्रता के मूल्यों का प्रमाण है, और संस्थान के नियोक्ताओं, संकाय सदस्यों, पूर्व छात्रों, कर्मचारियों और प्लेसमेंट समिति सहित सभी हितधारकों के अथक प्रयास का परिणाम है.

2019-21 बैच के लिए अपने समर प्लेसमेंट के पूरा होने के साथ, भारतीय प्रबंध संस्थान रांची ने उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में अपनी यात्रा पर एक नये मील के पत्थर की स्थापना की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने 15 सौ आवास का अब तक निर्माण नहीं होने का मामला उठाया

Next Post

सीएम हेमंत सोरेन की शादी की 13 वीं सालगिरह, पत्नी के साथ वाराणसी की यात्रा

Next Post
सीएम हेमंत सोरेन की शादी की 13 वीं सालगिरह, पत्नी के साथ वाराणसी की यात्रा

सीएम हेमंत सोरेन की शादी की 13 वीं सालगिरह, पत्नी के साथ वाराणसी की यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d