BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंडो जीआई स्टैपलर डिवाइस से एडवांस्ड पेप्टिक अल्सर का सफल ऑपरेशन

रांची में पहली बार हुआ सफल ऑपरेशन

by bnnbharat.com
July 21, 2020
in समाचार
इंडो जीआई स्टैपलर डिवाइस से एडवांस्ड पेप्टिक अल्सर का सफल ऑपरेशन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  झारखंड में संभवत पहली बार राजधानी के कर्बला चौक स्थित होपवेल हॉस्पिटल में इंडो जीआई स्ट्रैपलर डिवाइस द्वारा एक मरीज के एडवांस्ड पेप्टिक अल्सर(आंतों में सिकुड़न) का सफल ऑपरेशन किया गया. इस संबंध में होपवेल अस्पताल के संचालक व प्रख्यात सर्जन डॉ. शाहबाज आलम ने बताया कि सतबरवा (पलामू) निवासी 18 वर्षीय मरीज अंजुम आरा पेप्टिक अल्सर के एडवांस स्टेज से पीड़ित थी.

उसके आंत में सिकुड़न हो जाने की वजह से वह खाना खाने में असमर्थ थी. खाना पचता ही नहीं था. खाने पर उलटी हो जाती थी. इससे वह विगत कई माह से परेशान थी. एक परिजन की सलाह पर वह होपवेल हॉस्पिटल पहुंची. जहां डॉ. आलम ने उसे भर्ती करने के पूर्व सभी आवश्यक शारीरिक जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इलाज शुरू किया. गत 10 जुलाई को डाॅ.आलम ने मरीज का आंत में सिकुड़न को माइक्रोस्कोपिक लेजर सर्जरी द्वारा दूर किया.

उन्होंने बताया कि बिना चीरा लगाए मरीज के आंतों को काटकर जोड़ने वाली प्रक्रिया पूरी की गई. इस जटिल ऑपरेशन में लगभग तीन घंटे लगे. इसमें इंडो जीआई डिवाइस उपकरण का प्रयोग किया गया. इस ऑपरेशन में एनेस्थेटिस्ट डॉ. अभिजीत कुमार सिंह और डॉ. नेहा अली ने सहयोग किया. डाॅ. आलम ने बताया कि अमूमन इस प्रकार की समस्या से पीड़ित मरीज के इलाज की सुविधा मेट्रोपॉलिटन सिटी में ही उपलब्ध है और इसमें खर्च भी लगभग तीन लाख के आसपास आता है.

लेकिन राजधानी रांची में काफी किफायती दर एडवांस्ड पेप्टिक अल्सर से पीड़ित मरीज का इलाज नई तकनीक (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी) से संभव है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार का ऑपरेशन वे लगभग तीन साल पूर्व जमशेदपुर स्थित टीएमएच में एक मरीज का किए थे. इसके पश्चात यह ऑपरेशन रांची में भी सफलतापूर्वक किया गया. डॉ. आलम ने कहा कि अत्याधुनिक माइक्रोस्कोपिक लेजर सर्जरी से आंत की सिकुड़न दूर करने का यह सफल ऑपरेशन संभवत झारखंड में पहली बार किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चे को ऑनलाइन क्लास कराना पिता को पड़ा महंगा, खाते से उड़े 2 लाख रुपये

Next Post

सरकार में दिख रही अंतरकलह, कांग्रेस के प्रश्नों का जवाब दे मुख्यमंत्री- भाजपा

Next Post
सरकार में दिख रही अंतरकलह, कांग्रेस के प्रश्नों का जवाब दे मुख्यमंत्री- भाजपा

सरकार में दिख रही अंतरकलह, कांग्रेस के प्रश्नों का जवाब दे मुख्यमंत्री- भाजपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d