बेतिया: बेतिया जीएमसीएच अस्पताल के आइसोलेशन केंद्र में भर्ती कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित एक गर्भवती महिला ने आज एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. जीएमसीएच अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया है कि कोविड 19 से ग्रसित एक गर्भवती महिला को बेहतर उपचार हेतु आइसोलेशन केंद्र में रखा गया था.
गर्भवती महिला को आज दोपहर लेबर पेन शुरू हुआ. लेबर पेन शुरू होने के पश्चात उक्त महिला को नार्मल डिलीवरी कराने की कोशिश की गई परंतु परिस्थिति को देखते हुए सफलतापूर्वक सिजेरियन के द्वारा एक स्वस्थ बेबी को इस जहान में लाया गया है. जच्चा और बच्चा दोनों बिल्कुल ही स्वस्थ हैं. डॉक्टरों, नर्सेज की टीम पल-पल उन पर नजर बनाए हुए है.
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जीएमसीएच के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है तथा संबंधित डॉक्टर, नर्सेज एवं अस्पताल प्रबंधन को साधुवाद दिया है.

