BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चतरा में भूतों का ऐसा डर, खेतों में ही सड़ने के लिए छोड़ दी फसल

by bnnbharat.com
January 4, 2021
in समाचार
चतरा में भूतों का ऐसा डर, खेतों में ही सड़ने के लिए छोड़ दी फसल
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड के चतरा जिला मुख्यालय से लगभग 27 किलोमीटर दूर पितीज गांव के लोग एक अजीब से डर के साये में जिंदगी जी रहे हैं. इस गांव के लोग आज के आधुनिक युग में भी अंधविश्वास के जाल में जकड़े हुए हैं. स्थिति यह है कि डिजिटल युग में भी यहां के लोग भूत-प्रेत के डर से खेतों में लगे धान की कटाई नहीं कर रहे हैं और धान को खेतों में ही सड़ने के लिए छोड़ दिया है.


ग्रामीणों की माने तो धान की कटाई करने से गांव पर विपत्ति आ जाएगी. गांव के ग्रामीण संजय यादव ने बताया कि यहां गांवाट (पाहन) का बहुत असर है. गांव का मालिक पूजा नहीं करता है तो अनिष्ट की आशंका बनी रहती है. एक बार गांवाट (पाहन पूजारी) ने पूजा नहीं की थी, तो यहां के लोगों ने भूत के डर से खेती नहीं की. धान कटाई करने से पहले लोग गांव के मालिक से ग्राम देवता की पूजा कराते हैं.

अनहोनी की आशंका से खेतों में ही धान बर्बाद होने के लिए छोड़ा

आशंका रहती है कि अगर गांव के मालिक ने पूजा नहीं की तो धान कटाई करने से कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है. ग्रामीण खेमलाल यादव ने बताया कि अनहोनी के खौफ से यहां के लोगों ने धान खेतों में ही बर्बाद होने के लिए छोड़ दिया है. अंधविश्वास है कि गांव के मालिक की ओर से ग्राम देवता और कुल देवता की पूजा विधि-विधान से नहीं की जाती है, तब तक यहां धान की कटाई नहीं हो सकती है. ग्रामीण प्रकाश कुमार ने बताया कि गांव वालों का का मानना है कि धान की कटाई करने से इस गांव का भूत उनका कुछ ना कुछ बुरा जरूर करेगा.

अगर धान की कटाई की जाए तो कोई विपत्ति गांव पर जरूर आ जाएगी

दरअसल, इस गांव में जय गुरुदेव को मानने वाले और स्थानीय लोगों के बीच एकता नहीं रहने से कुल देवता और ग्राम देवता की पूजा नहीं हो पा रही है, जिसके कारण अब कुल देवता और ग्राम देवता की पूजा के बगैर यहां धान की कटाई नहीं की जा सकेगी. गांव में स्थिति यह बनी हुई है कि अगर कोई खेतों से धान काटकर अपने घर ले जाता है तो भूत भी उसके घर जाकर कुछ ना कुछ अशुभ कार्य कर देगा. क्योंकि अंधविश्वास इस कदर हावी है कि अगर धान की कटाई की जाए तो कोई विपत्ति गांव पर जरूर आ जाएगी.

जिले के कई गांवों में भूत के डर से 3 साल तक नहीं हुई थी खेती

ग्रामीण गांव में भूत के भय से इस कदर भयभीत है कि वे उस अंधविश्वास से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और ना ही उन्हें इस अंधविश्वास से बाहर निकालने के लिए अबतक कोई कारगर पहल की जा रही है. चतरा में इस तरह के अंधविश्वास की बातें कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी जिले के कई गांवों में भूत के डर से 3 साल तक खेती नहीं हुई थी.

जागरूकता अभियान चलाकर कराई जाएगी धान की कटाई: सामाजिक कार्यकर्ता

इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता अनीता मिश्रा ने बात करते हुए कहा कि पितीज गांव के लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं, उन्होंने कहा कि वहां के लोगों के बीच जल्द ही अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर धान की कटाई कराई जाएगी. आसपास के गांवों में धान की कटाई देख ग्रामीण थोड़े विचलित भी हो रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंदिर में तोड़फोड़ और आगजनी मामला: 8 पुलिस अधिकारी निलंबित, 100 आरोपी गिरफ्तार

Next Post

झारखंड सहित कई राज्यों में ‘बर्ड फ्लू ‘को लेकर अलर्ट

Next Post
झारखंड सहित कई राज्यों में ‘बर्ड फ्लू ‘को लेकर अलर्ट

झारखंड सहित कई राज्यों में 'बर्ड फ्लू 'को लेकर अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d