BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऐसा रहा चेतन चौहान का सियासी सफर

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को भी हुआ कोरोना, अस्‍पताल में भर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

NewDelhi: चेतन चौहान बीजेपी से लंबे समय से जुड़े रहे. साल 1991 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल कर वह पहली बार सांसद बने थे.
चेतन चौहान की पहचान एक राजनेता और क्रिकेटर के रूप में रही है. वह योगी सरकार में मंत्री थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने उत्तर प्रदेश के अमरोहा की नौगांव सीट से जीत हासिल की थी.
चेतन चौहान लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े रहे. साल 1991 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल कर वह पहली बार सांसद बने. हालांकि, साल 1999 और 2004 के लोकसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लगातार दो चुनावों में हार के बाद पार्टी ने उन्हें साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट दिया. इस बार उन्होंने पार्टी को निराश नहीं किया और विजयी रहे. इसके बाद सीएम योगी ने उन्हें मंत्री पद दिया. साल 2018 में वह यूपी के खेल मंत्री बने.

चेतन चौहान का राजनीतिक करियर:
साल 1969 से 1981 तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे चेतन चौहान ने 1991 में चुनावी पिच पर उतरने का फैसला लिया. क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने के बाद चेतन चौहान ने राजनीति के मैदान में भी अपना लोहा मनवाया. वह 1991 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे. अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की. यह वो चुनाव था जब केंद्र में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. कांग्रेस की इस लहर में भी चेतन चौहान अमरोहा में कमल खिलाने में कामयाब रहे. उनकी इस जीत के साथ ही अमरोहा में बीजेपी का खाता खुला. हालांकि, इसके बाद साल 1996 के चुनाव में चेतन चौहान को हार मिली.

इन पदों पर रह चुके हैं चेतन चौहान
-चेतन चौहान साल 2016 से 2017 तक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) के चेयरमैन रह चुके हैं.
– वह दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव रह चुके हैं.
-चेतन चौहान टीम इंडिया के मैनेजर के पद पर भी रह चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बागबेड़ा में कुआं से महिला का शव बरामद

Next Post

दुमका में आज 9 कोरोना संक्रमित पाये गये

Next Post
CORONA UPDATE: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 55079 नए मामले आए सामने, देश में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 16 लाख के पार

दुमका में आज 9 कोरोना संक्रमित पाये गये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d