साहेबगंज, बरहरवा: बीते कुछ दिनों से साहेबगंज में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी. पर मंगलवार सुबह को मौसम का मिजाज बदल गया. दोपहर के बाद तेज आंधी और बारिश होने लगी. साथ ही काफी देर तक ओले भी गिरे. इससे बरहरवा वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. लेकिन इस आंधी और बारिश के चलते कहीं-कहीं नुकसान होने की भी जानकारी मिली है. इस आंधी से बिजली का खंभा भी उखडकर जमीन पर गिर पड़ा. बरहरवा हाईस्कूल प्रांगण में आंधी के कारण एक गुलमोहर का बड़ा पेड़ गिर पड़ा. इस कारण हाईस्कूल का चहारदीवारी टूट गया. वहीं, एक दो जगह पर छप्पर उड़ने की भी सूचना प्राप्त हुई है. कुछ बाइक भी क्षतिग्रस्त होे गए. समाचार लिखे जाने तक आंधी तो शांत हो चुकी थी लेकिन बारिश रुक रुक कर जारी रही.
