BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अचानक भारत ने क्यों बंद की पड़ोसी देश की सीमाएं

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in Uncategorized
अचानक भारत ने क्यों बंद की पड़ोसी देश की सीमाएं
Share on FacebookShare on Twitter

गुवाहाटी: भारत ने अपने पड़ोसी देश के साथ व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाट को बंद कर दिया है. यह फैसला त्रिपुरा सरकार ने कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए ऐहतियाती कदम के तौर पर उठाया है. इसके तहत भारत और बांग्लादेश सीमा से लगे क्षेत्र के दो सीमा हाट अस्थायी तौर पर बंद करने का निर्णय किया है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक परामर्श में कहा गया है कि भूमि सीमा शुल्क और बीएसएफ अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने कर्मचारियों को निर्देश दें कि वे संक्रमण रोकने के लिए साफ सफाई प्रोटोकॉल का पालन करें, विशेष तौर पर बांग्लादेशियों से.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव द्वारा हस्ताक्षरित एक मेमो में कहा गया है, ”फिलहाल के लिए सांस लेने में किसी दिक्कत का सामना कर रहे बांग्लादेशियों को हमारे राज्य में प्रवेश देने से पहले उनका उचित आकलन किया जाना चाहिए.” इसमें कहा गया है, ”साथ ही बांग्लादेशी प्राधिकारियों से मशविरे के साथ सभी सीमा हाट को फिलहाल के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए.” त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर दो सीमा हाट हैं. इसमें से एक सेपाहिजाला जिले में कमलसागर में और दूसरा दक्षिण त्रिपुरा जिले के श्रीनगर में है. दोनों हाट रविवार को लगते हैं.

इसमें जिला प्राधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से कहा गया है कि वे कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए समारोहों, बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखें. इसमें कहा गया है कि सहायता डेस्क की स्थापना असम सीमा से लगे उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर रेलवे स्टेशन पर की जाएगी. इस बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक राधा देववर्मा ने कहा कि त्रिपुरा में अभी तक कोरोना वायरस कोई सकारात्मक मामला सामने नहीं आया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज सिंधिया और दो अन्य प्रत्याशी करेंगे नामांकनपत्र दाखिल

Next Post

निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद, दूल्हे ने काट दी दुल्हन के हाथ की नस

Next Post
निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद, दूल्हे ने काट दी दुल्हन के हाथ की नस

निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद, दूल्हे ने काट दी दुल्हन के हाथ की नस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d