BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अचानक लापता हो गये adm, प्रशासनिक महकमें में मची खलबली

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड सीनियर जीएम लापता,  2 दिन पहले निकले थे पान खाने
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश. राज्‍य के महोबा जनपद में तैनात अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा कल देर शाम अचानक से लापता हो गए. एडीएम के अचानक गायब होने से प्रशासनिक आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया. करीब 6 घंटे तक मुख्यालय में संपर्क नहीं होने के चलते चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर और आईजी लाव लश्कर के साथ महोबा पहुंचे. फिलहाल करीब 8 घंटे बाद मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर लहचूरा बांध के समीप एडीएम महोबा के मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

दरअसल, कलेक्ट्रेट सभागार में कल शाम जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल की मीटिंग चल रही थी. जिसमें किसी बात को लेकर एडीएम राम सुरेश वर्मा की मीटिंग के दौरान आलाअधिकारी से कुछ बातों को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई. इस नोकझोंक के दौरान एडीएम राम सुरेश वर्मा डिप्रेशन में आ गए और हैरान परेशान होकर डॉक्टर गुलशेर के पास पहुंचे. डॉक्टर से मिलने के बाद एडीएम राम सुरेश वर्मा का मोबाइल बंद होने से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई.

कई घंटों की तलाश के बाद भी एडीएम की गाड़ी और मोबाइल का लोकेशन न मिलने पर आसपास के जनपदों में पुलिस व प्रशासनिक टीमों ने गहनता से तलाश शुरू कर दी. रात करीब 1 बजे मोबाइल ऑन होने पर एडीएम के महोबा से करीब 100 किलोमीटर दूर लहचूरा बांध के समीप मिलने के बाद प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली है. अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल बंद होने की वजह से परेशानी बढ़ी. फिलहाल एडीएम राम सुरेश वर्मा के मिलने पर डीएम सत्येन्द्र कुमार ने खुशी जाहिर कर राहत की सांस ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शबनम शबनम की फांसी टली, बचने के लिए चली नई चाल !

Next Post

ड्रग केस मामले में bjp नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, 2 बेटे भी हिरासत में

Next Post
संदीप पासवान हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार

ड्रग केस मामले में bjp नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, 2 बेटे भी हिरासत में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d