साजन मिश्रा,
गोड्डा(बसंतराय): गोड्डा विधानसभा में चुनाव प्रचार का दौर थम गया,वहीं चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बसंतराय में आजसू पार्टी का प्रचार-प्रसार करने पार्टी के शीर्ष नेता सुदेश महतो का आगमन बसंतराय मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय मैदान में होना था, जिसे लेकर पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे, लेकिन ठीक समय पर पार्टी के शीर्ष नेता के नहीं आने की सूचना से कार्यकर्ता काफी निराश हो गए .
मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव,जिला सचिव दयानंद भारती,प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम,केंद्रीय समिति सदस्य उमर अली,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रीता देवी,कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी,युवा जिलाध्यक्ष त्रिवेणी कुशवाहा,मुखिया कंचन माला देवी इत्यादि ने मंच साझा करते हुए आजसू प्रत्यासी अवधेश कुमार सिंह को वोट डालने की अपील की.
वहीं पार्टी प्रत्याशी अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने हमें पांच सालों से वोटबैंक के रूप में इस्तमाल कर ठगने का कार्य किया है. किसानों के हित में एक भी काम नहीं किया है. ऐसे में हमें आपलोग अपना मत देकर विधानसभा भेजें एवं राज्य में सुदेश महतो को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही.

