रांची: दिल्ली में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो आज रांची वापस लौट आए.
इस मुलाकात के बाद यह तय माना जा रहा है कि आजसू के दो विधायक राज्य सभा चुनाव में भाजपा की मदद करेंगे. भाजपा के बुलावे पर ही गुरुवार की रात सुदेश कुमार महतो दिल्ली पहुंचे थे. राज्य सभा चुनाव के अलावा झारखंड की मौजूदा राजनीति को लेकर भी आजसू प्रमुख की अमित शाह से लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई.
झारखंड में भाजपा और आजसू पार्टी अभी विपक्ष में है. जानकारी के मुताबिक आगे दोनों दलों के बीच साथ मिलकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने पर भी चर्चा हुई.

