सिल्लीः सिल्ली विधानसभा में सुबह सात बजे से ही मतदान प्रारंभ हो चुका है. मतदाता सुबह से ही मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे.
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और उनकी पत्नी नेहा महतो ने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया. वहीं सिल्ली विधानसभा के अलग-अलग मतदान केंद्रों में बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए निकल रहे हैं सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं साथ ही मॉडल बूथ और महिला बूथ भी बनाए गए हैं.
सुबह 7:00 बजे से ही मतदान जारी है अब तक सिल्ली विधानसभा के किसी भी इलाके में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में मतदान जारी है.

