BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुदेश ने खेला आरक्षण कार्ड, कहा झूठ के बुनियाद पर टिकी है बाप-बेटे की जोड़ी

by bnnbharat.com
November 20, 2019
in Uncategorized
सुदेश ने खेला आरक्षण कार्ड, कहा झूठ के बुनियाद पर टिकी है बाप-बेटे की जोड़ी

सुदेश ने खेला आरक्षण कार्ड, कहा झूठ के बुनियाद पर टिकी है बाप-बेटे की जोड़ी

Share on FacebookShare on Twitter

गुड़िया/अरबाज

चतरा: झारखंड में अगर आजसू पार्टी की सरकार बनी तो यहां के पिछड़ों, दलित तथा आदिवासियों को 73 फीसद आरक्षण दिया जाएगा. विधानसभा की यह लड़ाई राजा और रंक के बीच है. जिसे अंजाम तक पहुंचाना है. मुख्यमंत्री ने 24 घंटा बिजली देने की बात कही थी. लेकिन गांव में बत्ती गुल है. अब किस मुंह से रघुवर दास वोट मांगेंगे.

यह बात आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने मंगलवार को सिमरिया में आयोजित नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कही. आजसू सुप्रीमो सिमरिया से पार्टी के प्रत्याशी मनोज चंद्रा के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे. उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए लालायित रहने वाले लोग मुझे औकात दिखाने की बात करते हैं. ऐसे लोगों को झारखंड की जनता चुनाव में औकात दिखाएगी.

सुदेश महतो ने कहा कि इस बार आजसू बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतरी है. गठबंधन और समझौतों की राजनीति को तिलांजलि देकर जनता के बल पर चुनाव के अखाड़े में आई है. क्योंकि आजसू पार्टी की ताकत गांव की जनता है. सुदेश महतो ने झारखंड के गांव की बदहाली के लिए सीधे-सीधे भाजपा की सरकार को जिम्मेदार ठहराया. बड़े-बड़े औद्योगिक क्षेत्रों पर बाहरी लोगों का कब्जा है. ऐसी स्थिति से झारखंड को मुक्त करना है. लेकिन यह तभी संभव है जब झारखंड में आजसू का नेतृत्व स्थापित हो.

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि सरकार की बागडोर आजसू पार्टी के हाथ में आने के बाद झारखंड में कई बदलाव किए जाएंगे. योजनाओं के क्रियान्वयन का अधिकार गांव की चौपाल को दिया जाएगा. सुदेश महतो ने ग्रेजुएट बेरोजगारों को पांच वर्ष तक 21 सौ रुपया प्रतिमाह भत्ता देने के साथ पारा टीचर एवं सहिया दीदियों को उचित वेतन देने की भी बात कही.

पार्टी के प्रत्याशी मनोज चंद्रा ने कहा कि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता एक बार उन पर विश्वास जताकर देखें. जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा. सेवक बनकर क्षेत्र की सेवा करूंगा. विधायक बनने के बाद उनके पिता रामचंद्र राम ने सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास का जो काम किया है. उन कामों को आगे बढ़ाया जाएगा.

नामांकन रैली के दौरान दर्जनों लोगों ने मंच पर सुदेश महतो की उपस्थिति में आजसू पार्टी का दामन थामा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस द्वारा दृष्टिबाधित शशिभूषण पर हुए अत्याचार का विरोध

Next Post

पेड़ से टकराया अनियंत्रित स्कार्पियो, चालक की मौत

Next Post
पेड़ से टकराया अनियंत्रित स्कार्पियो, चालक की मौत

पेड़ से टकराया अनियंत्रित स्कार्पियो, चालक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d