मेदिनीनगर: पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत तोलरा गांव में प्रमोद तिवारी नामक एक व्यक्ति ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि व्यक्ति ने घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

