हजारीबाग मुफस्सिल थाना अंतर्गत डेमोटांड़ निवासी कांति देवी पति अविनाश कुमार उम्र 27 ने शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्मा हत्या कर ली।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर महिला ने कमरे में बंद हो गई और साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। मौत की सूचना मुफ्फसिल थाना को दी गई मौके पर मुफस्सिल थाना घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

