रांची: समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने अभिनेता सुशांत सिंह कि मौत पर दुःख जताते हुए कहा की अत्यंत प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ. ऐसे युवा और प्रतिभाशाली व्यक्ति को इस तरह नहीं जाना चाहिए. ऐसे समय होते हैं जब चीजें हमारी योजनाओं और अपेक्षाओं के अनुसार नहीं होती हैं, लेकिन हमें असफलताओं को स्वीकार करना सीखना चाहिए और अपने बच्चों, छोटे भाई-बहनों को इसे जीवन का एक हिस्सा मानना चाहिए.
हर बार जब हम असफल होते हैं तो हमें इससे सीखने का मौका मिलता है. यद्यपि हम सभी दिवंगत आत्मा की प्रार्थना कर रहे हैं, आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.
इस सूची में सिक्किम, छत्तीसगढ़ शीर्ष पर रहते हुए झारखंड 25 वें स्थान पर है. मैं युवाओं से अपील करता हूं कि ऐसा कभी न करें. कुछ भी स्थायी नहीं है. बुरा दौर या अच्छा दौर दोनों ही बीत जाएंगे.
एक और महत्वपूर्ण पहलू जिसे अक्सर अनदेखा किया जाता है वह है मानसिक स्थिती जिसे अनदेखा किया जा रहा है. हमें इसे छिपाकर नहीं रखना चाहिए और उचित परामर्श लेना चाहिए.

