BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद मोहन डेलकर की मौत का राज खोलेगा सुसाइड नोट

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
सांसद मोहन डेलकर की मौत का राज खोलेगा सुसाइड नोट
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्लीः
दादरा नगर हवेली के सांसद मोहनभाई डेलकर की मौत की वजह का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस सुसाइड नोट का विश्लेषण कर रही है. माना जा रहा है कि गुजराती में लिखे 15 पन्नों के सुसाइड नोट से ही मोहन डेलकर की मौत का राज खुल सकता है. मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने कहा है कि यदि डेलकर की आत्महत्या मामले में किसी के खिलाफ सबूत सामने आता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मंगलवार को सर जेजे अस्पताल में मोहन डेलकर के शव का पोस्टमार्टम किया गया. जिसमें पंखे से लटकने के कारण सांस थमने से मौत की वजह सामने आई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया है. सिलवासा में मोहन डेलकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता व डीसीपी एस चैतन्य ने कहा कि मोहन डेलकर आत्महत्या मामले में अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. मामले की जांच जारी है. सांसद डेलकर सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित सी ग्रीन होटल के एक कमरे में मृत पाए गए थे. रविवार को ही उन्होंने होटल में कमरा बुक कराया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में कुछ बड़े लोगों और अफसरों का नाम है लेकिन पुलिस ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है. मुंबई पुलिस ने सांसद मोहन डेलकर के गुजराती में लिखे गए 15 पेज के सुसाइड नोट को समझने के लिए सिलवासा से एक विशेषज्ञ को बुलाया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार डेलकर ने सुसाइड नोट अधिकारिक लेटरपैड पर लिखा है, लेकिन किसी को संबोधित कर नहीं लिखा गया है. सुसाइड नोट का अनुवाद भी कराया गया है. सुसाइड नोट में कई जगह अन्याय, बेइज्जती और भेदभाव की ओर इशारा किया गया है. पुलिस यह भी जांच करा रही है कि क्या सुसाइड नोट डेलकर ने ही लिखा है. इसके लिए हैंड राइटिंग विशेषज्ञ का सहारा लिया जाएगा.इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सांसद मोहन डेलकर आत्महत्या मामले में भाजपा की भूमिका की जांच की मांग की है. सावंत ने कहा कि जल्द ही वह गृहमंत्री अनिल देशमुख से मिलेंगे और इस मामले में भाजपा की भूमिका की जांच कराने की मांग करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में तकनीकी गड़बड़ी, ट्रेडिंग की गई बंद, ट्रेडर्स को बड़ा नुकसान होने का अनुमान

Next Post

शराब तस्करों से पुलिस की भिडंत, सब-इंस्पेक्टर की मौत

Next Post

शराब तस्करों से पुलिस की भिडंत, सब-इंस्पेक्टर की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d