BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो यूनिट डायलिसिस बेड का फीता काटकर उपयुक्त ने किया विधिवत उद्घाटन

by bnnbharat.com
August 26, 2020
in Uncategorized
दो यूनिट डायलिसिस बेड का फीता काटकर उपयुक्त ने किया विधिवत उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: गुरुवार को उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा किडनी मरीजों के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल गोड्डा में दो यूनिट डायलिसिस बेड का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया.

इस मौके पर उपायुक्त महोदय ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिल सकेगी. गोड्डा जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि यहां किडनी मरीजों को अब कभी बाहर डायलिसिस के लिए नहीं जाना पड़ेगा.

इससे लोगों को डायलिसिस की सुविधा समय पर मिल पाएगी. गरीब व बीपीएल परिवार के मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी. वहीं एपीएल परिवार के मरीज को प्रति डायलिसिस सरकार की ओर से निर्धारित शुल्क 1206 रुपये भुगतान करने होंगे.

यहां बीपीएल, आयुष्मान कार्ड, सहित सामाजिक रूप से गरीब परिवार जिनकी वार्षिक आय 7200 रुपये से कम है, को निशुल्क सेवा दी जाएगी.

उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है. डायलिसिस कराने के लिए जिले वासियों को अब प्राइवेट अस्पताल के चक्कर नहीं काटने होंगे. वर्तमान में पहले मरीज का डायलिसिस हुआ है.

वहीं सिविल सर्जन गोड्डा शिव प्रसाद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति हमारे सभी स्वास्थ्य कर्मी वचनबद्ध है. उनके द्वारा जानकारी दी गई कि कोलकाता की कंपनी ईस्केग संजीवनी प्राइवेट लिमिटेड यहां पीपीपी मोड पर डायलिसिस यूनिट संचालित कर रही है.

सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने बताया कि सदर अस्पताल के दो मंजिले भवन में बनी डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन के साथ ही वहां मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है.

मौके पर डीआरसीएचओ डॉ. मंटू टेकरीवाल, सदर अस्पताल उपाधीक्षक प्रदीप कुमार सिन्हा, डॉ. ताराशंकर झा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुनी जनता की फरियाद

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d