रांची: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है, जहां सुजीत सिन्हा गैंग के एक मेंबर मंयक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में धनबाद के सभी कोयला व्यापारियों, आउटसोर्सिंग कंपनियों, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी, लोडिंग करने वाले सभी व्यापारियों को चेतावनी दी गई है.
बता दें कि इस वीडियो में कहा गया है कि सुजीत सिन्हा गैंग से मैं मयंक बोल रहा हूं. धनबाद के सभी कोयला व्यापारियों, आउटसोर्सिंग कंपनियों, ट्रांसपोर्टिंग कंपनी, लोडिंग करने वाले सभी व्यापारियों को अंतिम चेतावनी है कि जनवरी से आपका मीटर चालू होने जा रहा है.बिना मैनेज किये, काम किया तो गोली खाने को तैयार रहिए. गैंग की पूरी जिम्मेवारी अमन सिंह को दी गई है. अमन सिंह को मैनेज करके काम करना होगा. मैनेज किये बिना काम किये तो ak47 से छलनी कर दिया जाएगा.
मयंक ने कहा कि धनबाद के एक व्यक्ति के लिए यह मैसेज है, जो सोशल वर्क के आड़ में वसूली कर रहा है. वीडियो में कहा गया है कि माननीय आप जो भी करें, आप अपना काम करें, गैंग के रास्ते में न आये. अब हमारा ak 47 का बैरल आपके तरफ भी घूमेगा और जिन व्यापारियों को लगता है कि ऐसे माफियाओं और महानुभावों को पैसा देकर गैंग को नजरअंदाज कर लेंगे या गैंग से बगावत कर लेंगे तो….. इतना कहने के बाद वीडियो कट हो जाता है.
(नोट:- बीएनएन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, न ही इस वीडियो की सत्यता को प्रमाणित करता है.)

