BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हाथों में जादू, बिना किसी प्रशिक्षण, पेंटिंग, वुडन क्राफ्ट व बेमबो क्राफ्ट में सुमित को महारत हासिल

लकड़ी और बांस से बने हैंडीक्राफ्ट की बाजार में मिलती है अच्छी कीमत

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in समाचार
हाथों में जादू, बिना किसी प्रशिक्षण, पेंटिंग, वुडन क्राफ्ट व बेमबो क्राफ्ट में सुमित को महारत हासिल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हुनर के बल पर आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने में देश के युवा तन मन से जुट गए हैं. रांची जिले के हटिया डूंगरी के सुमित कच्छप लकड़ी और बांस की कारीगरी के बल पर आत्मनिर्भर बनना चाह रहे हैं साथ ही लोकल प्रोडक्ट को भी आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं.

रांची के ग्रामीण इलाके से आने वाले सुमित कच्छप में हुनर की कोई कमी नहीं है. बगैर किसी प्रशिक्षण के यह पेंटिंग, वुडन क्राफ्ट और बेमबो क्राफ्ट में महारत हासिल किए हुए हैं. हाथों की इस कारीगरी से वे आत्मनिर्भरता की ओर तो बढ़ ही रहे हैं गांव के दूसरे युवकों को भी साथ जोड़कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होते देखना चाहते हैं.

सुमित का कहना है कि वह गांव घर में उपलब्ध लकड़ी और बांस से ही कुछ नया करना चाहते हैं. स्थानीय उत्पाद का इस्तेमाल कर वे लोकल प्रोडक्ट को भी बढ़ावा देने की सोच रखते हैं.  उन्होंने बताया कि लकड़ी और बांस से बने हैंडीक्राफ्ट की बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. इसे बढ़ावा देने से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल सकता है.

सुमित के साथ सहयोगी की भूमिका निभा रहे अमित टोप्पो ने भी ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैंडीक्राफ्ट के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. लकड़ी और बांस से बने इन वस्तुओं की बाजार में मांग को देखते हुए अमित इसे एक अच्छा रोजगार मानते हैं और धीरे-धीरे आसपास के अन्य युवा भी इस क्षेत्र में आगे आ रहे है.

सुमित कच्छप को करीब से जानने वाले राजू नायक और अजय इनके हुनर के कायल हैं. इनका कहना है कि सुमित कच्छप के हाथों में जादू है. वर्षों की मेहनत और लगन ने अब सुमित कच्छप को पहचान दिलाना शुरू कर दिया है. यही वजह है कि इनके उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है उसे पूरा करने में सुमित लगे रहते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणेश चतुर्थी 2020: सहनूर ने कहा- यह त्योहार जादुई रूप से साधारण को असाधारण में बदल देता हैं!

Next Post

कोरोना से जंग जीतने वाले पुलिस के जवान कर रहे प्लाज्मा दान

Next Post
कोरोना से जंग जीतने वाले पुलिस के जवान कर रहे प्लाज्मा दान

कोरोना से जंग जीतने वाले पुलिस के जवान कर रहे प्लाज्मा दान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d