BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शशि थरूर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की कोर्ट से मांगी इजाजत

by bnnbharat.com
August 31, 2019
in समाचार
शशि थरूर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की कोर्ट से मांगी इजाजत
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की इजाजत मांगी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि सुनंदा पुष्कर और शशि थरूर की यह तीसरी शादी थी। सुनंदा पुष्कर के बेटे शिव मेनन ने एसडीएम को दिए बयान में कहा था कि मेरी मां सुनंदा पुष्कर एक मजबूत इरादों वाली महिला थी। वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकतीं।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दलील के दौरान पुलिस ने सुनंदा पुष्कर के बेटे, दोस्त, नौकर और पत्रकार नलिनी सिंह के बयान का जिक्र किया। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि सुनंदा पुष्कर ने मौत से पहले खाना भी छोड़ दिया था और स्मोकिंग कर रही थीं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी और शशि थरूर के वकील अपना पक्ष रखेंगे।
पुलिस ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि सुनंदा पुष्कर के भाई ने भी बयान दिया था कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से तो खुश थीं, लेकिन मौत से कुछ दिन पहले से शादीशुदा जिंदगी को लेकर तनाव में थीं। सुनंदा पुष्कर के भाई ने कहा था कि उन्होंने जो मेल लिखा था, उससे जाहिर होता है कि वो मेंटल प्रेशर में थीं। सुनंदा ने अपने लेख में कहा था कि वो साहब को नहीं छोड़ेगी।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि नौकर ने भी अपने बयान में कहा था कि सुनंदा पुष्कर और शशि थरूर के बीच लड़ाई होती थी। दुबई में भी दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई थी. दोनों के बीच यह झगड़ा किसी लड़की को लेकर हुआ था। त्रिवेंद्रम से आते समय और विमान का दरवाजा खुलने तक सुनंदा पुष्कर रोती रहीं। उस दिन फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसी दिन साढ़े चार बजे सुनंदा पुष्कर ने किसी से बात की थी और अपना शूट मंगाया था। पुष्कर ने कहा था कि उन्होंने शूट प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए मंगाया है।

सुनंदा पुष्कर ने मौत से पहले नलिनी सिंह से कहा था कि उसने शशि थरूर के बीबीएम चैट से मैसेज देखा था, जिसमें मेहर तरार के साथ रोमांटिक मैसेज शेयर किए गए थे। साथ ही सुनंदा को तलाक देने की बात कही गई थी। मेहर तरार को लेकर शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर के बीच झगड़ा हुआ था। उस दिन सुबह चार बजे तक दोनों के बीच लड़ाई होती रही, जिसके बाद मैडम सुनंदा पुष्कर होटल में चली गई थीं।

सुनंदा ने नलिनी को बताया था कि जब वो शशि थरूर के साथ त्रिवेंद्रम से फ्लाइट से आ रही थीं, तभी शशि थरूर टॉयलेट गए थे और उसने (सुनंदा पुष्कर) मैसेज चेक किया, तो पाया कि शशि थरूर लगातार मेहर तरार के सम्पर्क में थे। वहीं, शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान शशि थरूर के वकील ने दिल्ली पुलिस की दलीलों पर एतराज जताया और कहा कि दिल्ली पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज बातों को अदालत के सामने रखें। पुलिस रिकॉर्ड के बाहर की बातें ना करें।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुनंदा पुष्कर के दोस्त सुनील टकरू का बयान था कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार को लेकर सुनंदा पुष्कर का शशि थरूर से झगड़ा हुआ था। सुनंदा पुष्कर ने शशि थरूर को एक्सपोज करने की धमकी दी थी. पाकिस्तानी पत्रकार तरार को लेकर सुनंदा पुष्कर काफी तनाव में थीं। इसके बाद सुनंदा पुष्कर ने या तो जहर खुद खाया या फिर उनको जहर दिया गया। सुनंदा पुष्कर को कार्डियक प्रॉब्लम नहीं थी और न ही उनको शुगर प्रॉब्लम थी। इसका खुलासा मेडिकल रिपोर्ट में भी हुआ था। पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अल्प्राजोलम प्वॉइजनिंग की बात सामने आई थी। सुनंदा पुष्कर के शरीर पर 15 चोट के निशान मौत के पहले के थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुनंदा पुष्कर को या तो जहर खिलाया गया या फिर इंजेक्शन के जरिए दिया गया। फॉरेंसिक साइंस ऑटोप्सी एनालिसिस रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सुनंदा पुष्कर मेंटल टेंशन में थीं और कई दिनों से खाना तक छोड़ दिया था। वो लगातार स्मोकिंग कर रही थीं. उन्होंने पति शशि थरूर से परेशानी की बात कही थी। यह नेचुरल डेथ नहीं थी। दिल्ली पुलिस ने थरूर के खिलाफ कोर्ट से कहा कि अगर अदालत चाहे तो इस मामले में हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज करने की इजाजत दे सकता है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी और शशि थरूर के वकील अपना पक्ष रखेंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में हालत बदत्तर और खतरनाक, जल्दी लागू हो NRC- मनोज तिवारी

Next Post

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ताबड़तोड़ तबादला, 73 अफसर इधर से उधर

Next Post
राज्य प्रशासनिक  सेवा के अफसरों का ताबड़तोड़ तबादला, 73 अफसर इधर से उधर

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ताबड़तोड़ तबादला, 73 अफसर इधर से उधर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d