BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

64 के हुए सनी देओल,फैन्स ने दी बधाई, युवराज सिंह ने कर डाली डिमांड, बोले- ढाई किलो का हाथ अब 2020 पे मार ही दो…

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
64 के हुए सनी देओल,फैन्स ने दी बधाई, युवराज सिंह ने कर डाली डिमांड, बोले- ढाई किलो का हाथ अब 2020 पे मार ही दो…
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल का आज जन्मदिन है. सनी देओल 64 साल के हो गए हैं. सनी देओल (Sunny Deol) का जन्म 19 अक्तूबर, 1956 पंजाब के साहनेवाल में हुआ. उनके पिता धर्मेंद्र और मम्मी प्रकाश कौर हैं. सनी देओल के जन्मदिन पर उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब बधाइयां दे रहे हैं. क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सनी देओल को जन्मदिन की बधाई दी है और उनसे बहुत ही मजेदार डिमांड भी कर डाली है. युवराज सिंह का सनी देओल के जन्मदिन पर उनके लिए किया गया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. युवराज सिंह का जन्मदिन विश करने का अंदाज काफी खास है.

सनी देओल को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो सनी देओल पाजी! उम्मीद है आप ठीक-ठाक और सुरक्षित होंगे. बचपन से ही आपकी फिल्मों को पसंद करता आया हूं और कामना करता हूं कि आप हमेशा इस तरह सफलता हासिल करते रहें. वैसे वो ढाई किलो का हाथ अब 2020 पे मार ही दो…” इस तरह युवराज सिंह ने सनी देओल से कहा है कि वह अपने ढाई किलो के हाथ से 2020 से जुड़ी सभी बातों को भी खत्म कर दें.

आपको बता दें की 2019 में वह बीजेपी की टिकट पर पंजाब के गुरदासपुर से सांसद बने. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में रोमांटिक फिल्म ‘बेताब’ से की थी. इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. इसके बाद सनी देओल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में कीं.

सनी देओल (Sunny Deol) को उनकी फिल्म ‘गदर’ के लिए काफी सराहा गया था. यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी.  2016 में अपने सुपरहिट फिल्म ‘घायल’ के रीमेक ‘घायल वन्स अगेन’ में नजर आए थे. इसके अलावा एक्टर ‘मोहल्ला अस्सी’ में नजर आए थे, यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. वहीं, उनकी पर्सनल जिंदगी की बात करें, तो सनी देओल ने पूजा देओल से शादी की . सनी और पूजा के दो बेटे हैं, करण और राजवीर. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लूट की नियत से घर में घुसे अपराधियों ने रिटायर्ड शिक्षक का गला रेता

Next Post

गडकरी ने कहा- स्वदेशी अपनाएं, आयात बंद करें और निर्यात बढ़ाएं

Next Post
5 साल में पैदा होंगी पांच करोड़ नौकरियां: नितिन गडकरी

गडकरी ने कहा- स्वदेशी अपनाएं, आयात बंद करें और निर्यात बढ़ाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d