नई दिल्लीः आईपीएल के 13वें सीजन का आज 22वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों व खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें जीत दर्ज करने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगी. किंग्स इलेवन पंजाब महज एक जीत के साथ प्वॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर है और सनराइजर्स हैदराबाद दो जीत के साथ छठे पायदान पर है. दोनों टीमों को पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी थी, ऐसे में दोनों के लिए जीत के ट्रैक पर वापसी बहुत जरूरी होगी.
किंग्स इलेवन ने अब तक पांच में से चार मैच गंवाए हैं और सनराइजर्स ने तीन मैच गंवाए हैं और दो में उसे जीत मिली है. किंग्स इलेवन पंजाब की स्ट्रेंथ उसकी बैटिंग है, लेकिन बॉलिंग में टीम के खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है. कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी में दम दिखा चुके हैं और निकोलस पूरन ने भी फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं.
– दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग इलेवन
– किंग्स इलेवन पंजाब
केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, क्रिस जॉर्डन, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कोटरेल.
– सनराइजर्स हैदराबाद
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन.

