BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर होंगे कप्तान

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर होंगे कप्तान

Sunrisers Hyderabad's David

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, डेविड वार्नर को आइपीएल की एक टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है.

डेविड वार्नर को उसी टीम ने अपना कप्तान फिर से बनाया है, जिसने साल 2018 के आइपीएल में उनको खेलने की इजाजत नहीं दी थी.

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) फ्रेंचाइजी ने आइपीएल 2020 के लिए डेविड वार्नर को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है.

आइपीएल 2018 में डेविड वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने बैन कर दिया था, क्योंकि उन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉल टैंपरिंग की वजह से एक साल का बैन लगाया था.

हालांकि, IPL 2019 में वे हैदराबाद की टीम के लिए आइपीएल खेले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे.

बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पहले भी की है और टीम को खिताब भी जिताया है.

साल 2016 में टीम की कप्तानी करते हुए डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था, जबकि साल 2018 में एसआरएच की टीम फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी.

साल 2013 में सनराइजर्स की टीम आइपीएल में खेलने उतरी थी उस दौरान टीम के कप्तान कुमार संगकारा थे.

सैंड-पेपर गेट यानी गेंद से छेड़छाड़ करने के दोषी पाए गए डेविड वार्नर ने सनराइजर्स टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया था.

इसके बाद साल 2018 और 2019 के सत्र में केन विलियमसन ने टीम की कप्तानी की. हालांकि, पिछले साल वार्नर आइपीएल खेले, लेकिन दो साल की कप्तानी के बैन के चलते उनको टीम की कप्तानी करने का मौका नहीं मिला.

वहीं, आइपीएल 2019 में टीम ने क्वालीफायर्स में जगह तो बनाई, लेकिन मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस से हारकर चौथे स्थान पर अपना सफर समाप्त करना पड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केजरीवाल सरकार हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्‍ध कराएगी राहत सामग्री

Next Post

कमल हासन ने किया रजनीकांत के कमेंट का स्वागत

Next Post
कमल हासन ने किया रजनीकांत के कमेंट का स्वागत

कमल हासन ने किया रजनीकांत के कमेंट का स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d