BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 जनवरी को खिली रहेगी धूप, हो रही नए साल के जश्न की तैयारी

by bnnbharat.com
December 31, 2020
in समाचार
1 जनवरी को खिली रहेगी धूप, हो रही नए साल के जश्न की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: 1 जनवरी 2021 को राजधानी रांची समेत राज्यभर में मौसम खुशनुमा रहेगा, ठंड का प्रकोप या शीतलहर के आसार नहीं है. रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा, हालांकि अगले 2 और 3 जनवरी को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले दो दिनों तक रांची का न्यूनतम तापमान 9 से 11 और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. राज्य के अन्य हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री और अधिकतम 23 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. इस दौरान सुबह में हल्की धुंध रहेगी और बाद में आसमान साफ हो जाएगा.

इधर, मौसम के खुशनुमा रहने के मद्देनजर पर्यटक स्थलों पर भीड़ उमड़ने की संभावना है. नये साल के स्वागत को लेकर राज्यभर में होने वाले जश्न की तैयारियां भी पूरी कर ली गयी है. प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर जश्न मनाने के दौरान कई आवश्यक एहतियात बतरतने का निर्देश दिया गया है.

पिकनिक स्पॉट, होटल-रेस्तरां और बार में भी जश्न मनाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क लगाना अनिवार्य होगा. इसके अलावा नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई. सभी प्रमुख पिकपिक स्पॉट पर सादे लिबास में भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. इसके अलावा डैम, झील और प्रमुख नदियों में गोताखारों की तैनाती की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाखों रुपये की नकली शराब जब्त, चार गिरफ्तार

Next Post

बाल संप्रेषण गृह में हंगामाः 15 बाल कैदियों के खिलाफ FIR

Next Post
बाल संप्रेषण गृह में हंगामाः 15 बाल कैदियों के खिलाफ FIR

बाल संप्रेषण गृह में हंगामाः 15 बाल कैदियों के खिलाफ FIR

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d