BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाद ‘सुपर 30’ अब गुजरात में भी टैक्स फ्री

by bnnbharat.com
July 24, 2019
in Uncategorized
बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाद ‘सुपर 30’ अब गुजरात में भी टैक्स फ्री

'Super 30' after Bihar, Rajasthan and Uttar Pradesh is now tax free in Gujarat

Share on FacebookShare on Twitter

पटना : चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार पर बनी फिल्म ‘सुपर 30’ को बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाद गुजरात सरकार ने भी मंगलवार को टैक्स फ्री (कर मुक्त) कर दिया. सुपर 30 के संस्थापक ने गुजरात सरकार द्वारा टैक्स फ्री किए जाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को धन्यवाद दिया है. आनंद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित टैक्स फ्री करने वाले राज्य के मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रेरणादायक फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी फिल्म देख सकेंगे.

Also Read This : पत्थलगड़ी मामले में तिनतिला ग्रामप्रधान मथुरा मुण्डा गिरफ्तार

उन्होंने मंगलवार को कहा कि कुछ और राज्य के मुख्यमंत्रियों ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने बातचीत के क्रम में बताया कि बिहार के हर जिले से फिल्म की अच्छी कमाई हो रही है.

उन्होंने यह भी कहा कि ‘सुपर 30’ फिल्म के माध्यम से एक अच्छा मैसेज देश-दुनिया में गया है. इस फिल्म के माध्यम से बिहार की एक अलग छवि बनेगी. यह फिल्म पूरी तरह से प्रेरणादायी है.

उल्लेखनीय है कि रूपाणी इससे पहले ही आंनद को फिल्म के लिए बधाई दे चुके हैं. इस फिल्म में आनंद की भूमिका अभिनेता ऋतिक रोशन ने निभाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्थलगड़ी मामले में तिनतिला ग्रामप्रधान मथुरा मुण्डा गिरफ्तार

Next Post

अमेरिका की मध्य-पूर्व शांति योजना से होगा निश्चित विनाश : ईरान

Next Post
अमेरिका की मध्य-पूर्व शांति योजना से होगा निश्चित विनाश : ईरान

अमेरिका की मध्य-पूर्व शांति योजना से होगा निश्चित विनाश : ईरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d