साजन मिश्रा,
गोड्डा(बसंतराय): थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को गोड्डा पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल ने लाइन क्लोज कर दिया है.
जिसके बाद बसंतराय के प्रबुद्ध जन एवं समाजसेवी ने गोड्डा पुलिस अधीक्षक से इसपर पुनः विचार करने को कहा है.
मालूम हो कि मुकेश कुमार सिंह जब से बसंतराय में थाना प्रभारी के रूप में योगदान किया हैं. उसके बाद से क्षेत्र के लोगों के बीच में प्रशासनिक भय व्याप्त हो गया था.
बता दें कि क्षेत्र में अवैध शराब, बालू एवं अन्य तस्करी पर पूरी तरह से पाबन्दी लगाए थे. वहीं कुछ दिन पूर्व झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुलिस मिट के समापन कार्यक्रम के दौरान गोड्डा जिला के एकमात्र पुलिस ऑफिसर मुकेश कुमार सिंह को सम्मानित भी किया.
Also Read This: लॉकडाउन में विधायक की अनुशंसा पर गरीबों को मिलेंगे एक-एक हजार की सहायाता
इसी बीच विश्वव्यापी महामारी बनकर उभरी कोरोना वायरस के संक्रमण को नहीं बढ़ने देने को लेकर पूरे क्षेत्र में कठिन परिश्रम कर केंद्र से लेकर राज्य तक के सरकारी एवं विभागीय आदेश का पालन कर पूरे क्षेत्र को लॉकडाउन कर एक मिसाल कायम किया गया है.
ऐसे में त्रासदी झेल रहे पूरी दुनिया के बीच बसंतराय के प्रशासनिक व्यवस्था को कायम रखने वाले बसंतराय थाना प्रभारी को लाइन भेजना गोड्डा जिला प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गयी है.

