BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कछवां का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कछवां का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

शशि भूषण दूबे कंचनीय,

मीरजापुर: आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा थाना कछवां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया . निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों का अवलोकन किया गया. अभिलेख अवलोकनोपरान्त शस्त्रागार, कम्प्यूटर कक्ष, बैरक, भोजनालय, हवालात, बाथरूम आदि का निरीक्षण किया गया.

थाने पर उपस्थित कर्मचारीगण से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैश्विक स्तर पर फैली महामारी कोविड-19 के मद्देनजर साफ-सफाई एवं सुरक्षा के विषय में सावधानी बरतने हेतु बैरकों, भोजनालय व कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार उचित दूरी रखी जाय तथा कम्प्यूटर कक्ष की चेकिंग के दौरान कम्प्यूटर उपकरणों के रखरखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

थाने पर बने कोविड केयर हेल्प डेस्क पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सम्बन्धित से स्वयं की थर्मल स्क्रिनिंग, पल्स ऑक्जीमीटर एवं अन्य उपकरणों की सहायता से की जाने वाली जांचों की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क के कार्यों व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया.

थाना परिसर भम्रण के दौरान साफ-सफाई एवं मालो के रखरखाव, निस्तारण हेतु तथा थाना क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त/ फुट पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये गये. भूमि विवादों मे समयबद्ध कार्यवाही, वन माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, टापटेन अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही तथा शिकायती प्रार्थना पत्रो के समयबद्ध निस्तारण, पंजीकृत अभियोगो की विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण, मुकदमों मे प्रभावी पैरवी, एन0सी0आर0 के प्रकरणों मे प्रभावी कार्यवाही करते हुए सर्तक दृष्टि रखने व जेल से छूटे हुए अपराधियों का सत्यापन/निगरानी एवं हिस्ट्रीशीटरों/पुराने अपराधियों के गतिविधियों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए निगरानी व पॉक्सो एक्ट के मुकदमें की प्रभावी पैरवी करते हुए साक्ष्यों का समयबद्ध न्यायालय में परीक्षण कराकर दोषियों को सजा दिलाने के सार्थक प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा शासन द्वारा चलायें जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया.

इस दौरान पीआरओ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी सुभाष राय सहित थानें के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फिल्म इंडस्ट्री में प्लास्टिक सर्जरी, हसीनाएं और खूबसूरत दिखने की होड़

Next Post

डिलीवरी में हुई देरी तो फ्लैट की लागत का 6 फीसदी ब्याज का भुगतान करें बिल्डर: SC

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने ‘ऑप्ट आउट’ स्कीम पर रोक लगाने की सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाली

डिलीवरी में हुई देरी तो फ्लैट की लागत का 6 फीसदी ब्याज का भुगतान करें बिल्डर: SC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d