हैदराबाद: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी. अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस अब एक्टर चिरंजीवी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
चिरंजीवी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं फिल्म ‘आचार्य’ की शूटिंग शुरू करना चाहता था, इससे पहले कोरोना टेस्ट कराया. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि कोई कोरोना का लक्षण नहीं है. मैंने तुरंत खुद को क्वारंटीन कर लिया है. मैं चाहता हूं कि हर कोई जो मुझे पिछले 4-5 दिनों में मिला है, वो अपनी टेस्टिंग करवा लें. मैं आपको समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य की जानकारी देता रहूंगा.”

