BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कानून वापस नहीं तो समर्थन वापस: सांसद बेनीवाल

by bnnbharat.com
December 26, 2020
in समाचार
कृषि कानून वापस नहीं तो समर्थन वापस: सांसद बेनीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संयोजक और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसानों के समर्थन में अपने ‘दिल्ली कूच’ के तहत अलवर के विभिन्न इलाकों में सभा करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों से शाहजहांपुर में हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है. भाजपा-नीत राजग के घटक दल आरएलपी के संयोजक बेनीवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अगर कृषि सुधार कानूनों को वापस नहीं लिया तो समर्थन वापस लिया जाएगा.

बेनीवाल ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में वो अकेले हैं, जो भाजप-नीत राजग के साथ रहकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं. सरकार ने नए कानून में संशोधन की बात कही है. ऐसे में साफ है कि कानून में गलती है.

कानून में संशोधन संंसद में किया जाएगा, ऐसे में सरकार की किरकिरी होगी. इसलिए सरकार को तुरंत इन तीनों कानूनों को वापस ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा. अगर कानून वापस नहीं लिया जाता है तो केंद्र सरकार से समर्थन वापसी पर भी फैसला किया जाएगा.

बेनीवाल ने कहा कि शनिवार को हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे. इसके बाद दिल्ली कूच का फैसला किया गया है. अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. शनिवार को दिल्ली कूच के बाद किसानों को नई ताकत मिलेगी. पूरे देश के किसानों में नए कृषि कानूनों को लेकर खासा विरोध है. देश के अन्नदाता से कोई मुकाबला नहीं कर सकता है.

उन्होंने कहा कि जब पहले उन्होंने राजग से समर्थन वापस लेने की बात कही थी तब गृहमंत्री ने उनसे बातचीत कर 7 दिन का समय मांगा था, लेकिन सर्दी ज्यादा होने के कारण 5 दिन अतिरिक्त समय दिया गया. उन्होंने कहा कि संसद की तीनों समितियों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. वे किसानों के साथ खड़े हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर को दिया बड़ा तोहफा, लॉन्च की आयुष्मान भारत योजना, 5 लाख का मिलेगा हेल्थ कवर

Next Post

आप लोगों ने लोकतंत्र की जड़ों को किया और भी मजबूत: PM मोदी

Next Post
हॉलीवुड से हरिद्वार तक योग पर ध्यान दे रहे लोग: PM मोदी

आप लोगों ने लोकतंत्र की जड़ों को किया और भी मजबूत: PM मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d