जितनारायण शर्मा
गोड्डा झारखंड : पुलिस अधीक्षक, गोड्डा वाईएस रमेश जिले में लॉकडाउन के पालन के लिए कई इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. लॉक डाउन को सफलतापूर्वक लागू करने हेतु ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनावश्यक रूप से दोपहिया वाहनों समेत अन्य प्रकार के वाहनों के लेकर बिना मास्क पहने चलने पर प्रतिबंध है. पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.
जिले में वैध पास के जरिए सफर कर सकते हैं. जिला मुख्यालय में वाहनों के प्रवेश करने वाले मार्गो जैसे सरकंडा चौक ,रौतारा चौक, मिशन चौक, कारगिल चौक, नगर थाना गोड्डा पर पुलिस बल की सख्ती बढ़ा दी गई है. ज्ञात हो कि गोड्डा जिले में धारा 144 लागू है, अतः धारा 144 का अनुपालन जिलेवासियों के द्वारा सुनिश्चित किए जाए. लोग बेवजह सड़कों पर घूमते रहते हैं उनपर निगरानी रखी जाएं. पुलिस प्रशासन के द्वारा आवश्यक ठोस कदम उठाते हुए आज विभिन्न चेक पोस्ट से करीब 10 लोगों पकड़कर उन्हें शपथ दिलाते हुए उन्हें छोड़ दिया गया. जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें. विशेष परिस्थितियों में दोपहिया वाहन पर एक एवं चार पहिया वाहन पर दो सवार कर जिले मे चल सकते हैं.

