BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजम के बचाव में उतरे मुलायम

by bnnbharat.com
September 3, 2019
in समाचार
आजम के बचाव में उतरे मुलायम
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपनी पार्टी के नेता आजम खान के बचाव में उतर आए हैं। जहां करीब दो साल बाद लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुलायम ने मंगलवार को कहा कि आजम पर गलत तरीके से केस दर्ज किए गए हैं। उनके ऊपर बेबुनियाद जमीन हड़पने के आरोप लगाए गए है। आजम ने गरीबों की लड़ाई लड़ी, चंदे के पैसे से जौहर यूनिवर्सिटी बनाई, जिसमें देश-विदेश के छात्र पढ़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इस कार्रवाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाएंगे।

मुलायम ने कहा कि आजम के बारे में सब जानते हैं। वो एक गरीब परिवार से आए हैं, किसी से पैसा नहीं लिया, कोई गलत काम नहीं किया, जबकि सब पत्रकार मित्र आजम के बारे में सारा सच जानते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के भी कुछ नेता कह रहे हैं कि यह सही नहीं हो रहा है और इससे हमारी पार्टी को नुकसान होगा। उन्होंने आगे कहा कि आजम पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने ने कहा कि यह आजम खांन के खिलाफ एक साजिश है, मैं सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से उनके समर्थन में आने की अपील करता हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दो बीघा जमीन के लिए 27 केस क्यों दायर किए गए। जबकि आजम खां ने इस विश्वविद्यालय के लिए सारी जिंदगी काम किया है।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां इस समय मुश्किलों में हैं। आजम पर गिरफ्तारी का खतरा मडरा रहा है। आजम के खिलाफ रामपुर में अब तक 78 मुकदमे दर्ज हो गए हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद की बहू पर करण जौहर बना रहे फिल्म

Next Post

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जामताड़ा विधायक इरफान काे मारी टक्कर

Next Post
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जामताड़ा विधायक इरफान काे मारी टक्कर

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जामताड़ा विधायक इरफान काे मारी टक्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d