जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है. जहां बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में प्रचार करने गए निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय के समर्थको और बीजेपी के रामबाबू समर्थकों में जमकर झड़प हुई है. झड़प धीरे-धीरे हाथापाई में तब्दील हो गई.
बता दें कि स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया.
आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान सरयू राय जैसे ही रघुवर नगर पहुंचे वैसे ही भाजपा समर्थकों ने सरयू राय वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिए. साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता रामबाबू तिवारी जिन्दाबाद रघुवर दास जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. जबकि सरयू राय क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे और भाजपा के समर्थक पीछे से उनका विरोध करते नजर आए.
भाजपा के समर्थकों का कहना था कि सरयू राय यहां आकर गलत किए है और उनके बस्ती में उनकी एक नहीं चलने वाली.
वहीं अभी शुरुआती दौर में ही अगर ऐसी स्थिति बन रही है तो जैसे- जैसे चुनावी तपिश तेज होगी तो आनेवाले समय में क्या स्थिति बनेगी इसका अंदाजा आप स्वतः ही लगा सकते हैं.

