BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

DGP एमवी राव को राहतः सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in Uncategorized
DGP ने किया ट्वीट, कहा- नई चुनौतियों से निपटना होगा
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड के डीजीपी एमवी राव को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें झारखंड के डीजीपी एमवी राव की नियुक्ति को चुनौती दी गई थी.

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह मामला सेवा से जुड़ा है. इसे जनहित याचिका नहीं माना जा सकता. प्रह्लाद सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर डीजीपी की नियुक्ति को चुनौती दी थी.

इस मामले में झारखंड सरकार की ओर से फली एस नरीमन और महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बहस की. वहीं प्रह्लाद सिंह की तरफ से सीनियर अधिवक्ता वैंकट रमण उपस्थित हुए थे.

बताते चलें कि 13 मार्च को राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी कमल नयन चौबे का तबादला कर दिया था. इसके बाद एमवी राव को डीजीपी बनाया  गया था.

झारखंड सरकार ने भी यूपीएससी को दिया था जवाब

झारखंड सरकार ने डीजीपी के मुद्दे पर यूपीएससी को दो टूक जवाब भी दिया. यूपीएससी द्वारा इस मुद्दे पर पूछे गए स्पष्टीकरण के जवाब में कहा है कि यूपीएससी अपने दायरे से बाहर नहीं जाए. राज्य का डीजीपी कौन होगा यह फैसला करना राज्य सरकार का काम है.

यूपीएससी की जिम्मेवारी राज्य सरकार द्वारा भेजे गए नामों को मंजूरी देने या उचित आधार बताकर नामंजूर करने की ही है. सरकार ने यह भी कहा था कि  विधि व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है. कौन डीजीपी होगा या कौन नहीं होगा सरकार तय करेगी.

राज्य सरकार ने यूपीएससी को 8 पन्नों का जवाब भी दिया है. इसमें विस्तार से हर बिंदु को स्पष्ट किया गया है. साथ ही डीजीपी के लिए भेजे गए पैनल को स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में तेजी, 200 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Next Post

आगरा बस हाईजैक: झांसी से मिली बस, सभी यात्री सुरक्षित

Next Post
आगरा बस हाईजैक: झांसी से मिली बस, सभी यात्री सुरक्षित

आगरा बस हाईजैक: झांसी से मिली बस, सभी यात्री सुरक्षित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d