BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुप्रीम कोर्ट ने की बिहार चुनाव टालने की मांग वाली याचिका खारिज

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in Uncategorized
सुप्रीम कोर्ट ने ‘ऑप्ट आउट’ स्कीम पर रोक लगाने की सुनवाई एक हफ्ते के लिए टाली
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव टालने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि निर्वाचन आयोग सभी परिस्थितियों का ध्यान रखेगा और ऐसा करने के लिए वह बाध्य है.

बिहार निवासी राजेश कुमार जायसवाल ने दायर याचिका में कहा था कि बिहार इस समय कोरोना और बाढ़ से जूझ रहा है ऐसे में विधानसभा चुनाव संभव नही हो सकता. कोरोना और बाढ़ से मुक्त होने तक विधानसभा चुनाव रोक दिए जाएं.याचिकाकर्ता की ओर से वकील शांतनु सागर ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पिछले 11 अगस्त को घोषणा की थी कि बिहार के चुनाव तय समय पर होंगे. बिहार में कोराना और बाढ़ का कहर है. ऐसा कर निर्वाचन आयोग ने बिहार की करीब दस करोड़ की आबादी को नजरअंदाज किया है. बिहार में कोरोना के एक लाख से ज्यादा मामले मिले हैं. निर्वाचन आयोग ने बुजुर्गों के लिए कोई योजना नहीं बनाई है जो कोरोना को लेकर संवेदनशील होते हैं.

याचिका में कहा गया था कि कोरोना और बाढ़ से मुक्त होने तक बिहार में चुनाव कराने पर तब तक रोक लगाने का दिशानिर्देश दिया जाए जब तक बिहार सरकार वहां के नागरिकों को चुनाव के लिए पर्याप्त सुविधाएं न दे. बता दें कि बिहार में विधानसभा का चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाला है. बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर पंचायत में हुई शराब पार्टी, उपाध्यक्ष ने ऑफिस के टेबल पर जमकर की मस्ती

Next Post

कोरोना इलाज की दरें तय

Next Post
Corona Update India: संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख के करीब

कोरोना इलाज की दरें तय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d