BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को नकारा और कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को : भाजपा

by bnnbharat.com
November 15, 2019
in Uncategorized
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को नकारा और कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को : भाजपा

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को नकारा और कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को : भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी के मनगढंत आरोप को नकारते हुए स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि इन याचिकाओं में कोई दम नहीं है और ये आधारहीन है.

उन्होंने कहा की कांग्रेस के द्वारा चुनावी लाभ उठाने, भारत की जनता की आंखों में धूल झोंकने एवं भारतीय सेना का मनोबल नीचा करने का जो प्रयास किया गया, उस पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने नकारते हुए यह साबित कर दिया कि कांग्रेस ने झूठ बोला और हमारे ईमानदार प्रधानमंत्री के खिलाफ अभियान चलाकर देश की जनता को गुमराह किया.

कांग्रेस को अपने परिवार पर ही भरोसा नहीं

दूसरी ओर कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम हटने पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस को अब अपने प्रथम परिवार पर ही भरोसा नहीं रहा. प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम सूची में न होना इस बात को दर्शाता है कि या तो गांधी परिवार के विलुप्त होते जनाधार के कारण उन्हें सूची से हटाया गया है या फिर राहुल गांधी ने अपने जीजाजी रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर कानून का शिकंजा कसता हुआ देखकर ऐसा निर्णय लिया है.

प्रतुल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस के स्टार प्रचारक की सूची से नाम हटाये जाने का कारण पूछने के 24 घण्टे बाद भी कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है. उन्होंने कहा की कांग्रेस के प्रथम परिवार में जिस तरीके से आपसी खींचतान जारी है उसे देख कर यही कहा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी से अब तो न देश का भला हो सकता है न ही जनता का. इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर कांग्रेस के तीन पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत और डॉ अजय कुमार पिछले दिनों पार्टी की सदस्यता छोड़ चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

INX MEDIA CASE में HC ने खारिज की पी चिदंबरम की जमानत याचिका…..

Next Post

सुदेश ने बीजेपी पर ही साधा निशाना : कहा-बड़े दल शिखर पर रहने पर नीचे देखने में कतराते हैं

Next Post
सुदेश ने बीजेपी पर ही साधा निशाना : कहा-बड़े दल शिखर पर रहने पर नीचे देखने में कतराते हैं

सुदेश ने बीजेपी पर ही साधा निशाना : कहा-बड़े दल शिखर पर रहने पर नीचे देखने में कतराते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d