BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिफंड न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने उड्डयन मंत्रालय और DGCA से मांगा जवाब

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in Uncategorized
रिफंड न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने उड्डयन मंत्रालय और DGCA से मांगा जवाब

रिफंड न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने उड्डयन मंत्रालय और DGCA से मांगा जवाब

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन से पहले बुक किए गए (25 मार्च से तीन मई तक की यात्रा के लिए) एयर टिकट के पूरे पैसे लौटाए जाने की मांग वाली याचिका पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशलय (DGCA) से जवाब मांगा है. याचिका प्रवासी लीगल सेल, एनजीओ द्वारा दायर की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि विभिन्न एयरलाइन कंपनियां लॉकडाउन से पहले बुक किए गए टिकटों पर रिफंड नहीं दे रही है. लॉकडाउन के बाद बुक किए टिकटों पर मंत्रालय के निर्देश के बाद एयरलाइंस पैसे लौटा रही हैं लेकिन पहले की बुकिंग पर कंपनियों ने चुप्पी साधी हुई है.

मालूम हो कि डीजीसीए ने एक सर्कुलर जारी करते हुए सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया था कि वह अभी किसी तरह की घरेलू या अंतरराष्ट्रीय टिकट की बुकिंग न करें. इसमें कहा गया था कि लॉकडाउन समाप्त होने यानी तीन मई के बाद से उड़ानों के संचालन से संबंधित अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. डीजीसीए ने यह फैसला सरकार के दखल देने के बाद लिया था.

बता दें कि एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए चार मई और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक जून की तिथि से टिकट बुकिंग की ऑनलाइन सेवा शुरू कर दी थी. हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देश पर उसने भी टिकट बुकिंग रोक दी है. मंत्रालय ने कहा है कि टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एयरलाइंस अभी सरकार के फैसले का इंतजार करें.

पिछले सप्ताह केयर रेटिंग्स ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के चलते चालू वित्त वर्ष के दौरान विमान यात्रियों के आवागमन में 30 फीसदी तक कमी आ सकती है, जबकि इससे पहले उसका अनुमान था कि ये आंकड़ा 20 से 25 फीसदी के बीच रहेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

33 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि, 145 नर्सों को किया गया क्वारंटाइन

Next Post

Updated: कोरोना का कहर, रांची में एक ASI समेत 8 नए मरीज की पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुई 91

Next Post
Updated: कोरोना का कहर, रांची में एक ASI समेत 8 नए मरीज की पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुई 91

Updated: कोरोना का कहर, रांची में एक ASI समेत 8 नए मरीज की पुष्टि, राज्य में कुल संख्या हुई 91

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d