-
सत्य की जीत हुई
रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा CBI जांच की अनुमति देने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.
सेठ ने कहा कि यह सत्य की जीत हुई है. सत्य कभी परास्त नहीं हो सकता यह न्याय की जीत है. महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जांच को प्रभावित किया गया.
बिहार पुलिस को जांच में सहयोग ना करना बार-बार तंग कर जांच प्रभावित करने के प्रयास कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला नजर आता है.
महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगातार इस मामले एवं तथ्यों को दबाने का काम कर रही थी, परंतु आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता.
अब फिल्म जगत के ऊभरते हुए युवा कलाकार एवं उनके परिवार को इंसाफ मिल पाएगा.
यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी.

