BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा राफेल, राहुल और सबरीमला मामले में फैसला

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in समाचार
सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा राफेल, राहुल और सबरीमला मामले में फैसला

सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा राफेल, राहुल और सबरीमला मामले में फैसला

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को राफेल और सबरीमाला समीक्षा याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा. 36 राफेल विमानों के सौदे को बरकरार रखने के 14 दिसंबर 2018 के अपने फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी 14 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगा. इसी दौरान राहुल गांधी के खिलाफ चौकीदार चोर है बयान को लेकर दायर अवमानना याचिका पर भी फैसला आना है. वहीं रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे है. 

बता दें कि 14 दिसंबर, 2018 को 36 राफेल जेट विमानों के सौदे को बरकरार रखने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की गई थी. वहीं सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ भी दायर की गई समीक्षा याचिकाओं का भी शीर्ष कोर्ट अपना फैसला देकर निपटारा करेगा.

इन दो मामलों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी की ओर से दर्ज कराए गए मानहानि मामले में भी फैसला आएगा. कारण कि इसे शीर्ष कोर्ट ने राफेल सौदा मामले की समीक्षा याचिकाओं के साथ जोड़ दिया था. क्योंकि इस मामले में राहुल गांधी के राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी का उल्लेख था.

भाजपा नेता लेखी ने अपनी शिकायत में कहा था कि राहुल गांधी ने अपने भाषणों में ‘चौकीदार चोर है’ का नारा देकर प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है. वहीं इस मामले की सुनवाई में शीर्ष अदालत ने भी राहुल गांधी को गलत ठहराया था, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने अदालत से माफी भी मांगी थी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े उनकी जगह लेंगे. ऐसे में देश के अहम मुद्दों से जुड़े मामलों में फैसलों की उम्मीद जताई जा रही थी. इसी क्रम में अयोध्या विवाद मामले पर शीर्ष अदालत का फैसला आ चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शराबी पोते ने ली दादी की जान

Next Post

घरों में सप्लाई हो रहा है कीड़ा युक्त बदबूदार पानी

Next Post
घरों में सप्लाई हो रहा है कीड़ा युक्त बदबूदार पानी

घरों में सप्लाई हो रहा है कीड़ा युक्त बदबूदार पानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d