रांची: असम के गुवाहटी में चल रहे खेलो इंडिया युवा खेलकूद प्रतियोगित में सुप्रीति कच्छप ने झारखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. सुप्रीति कच्छप ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया.
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में एथलेटिक्स के 3000 मीटर में सुप्रीति कछप्प ने 10.00.02 सेकंड समय में दौड़ पूरा करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. साथ ही इस प्रतियोगिता में नया रिकॉर्ड भी बनाया. पिछला रिकॉर्ड उत्तराखंड की अंकिता के नाम पर था, उनका टाइमिंग था 10.03.25 सेकंड रहा था.

